फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पलचान में रोके वाहन, उमड़ी पर्यटकों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलंगनाला। ताजा बर्फबारी के बाद मंगलवार को नेहरूकुंड से सोलंगनाला तक पर्यटकों ने बर्फ में मस्ती की। सुबह के समय गाड़ियों को केवल नेहरूकुंड तक ही जाने की अनुमति दी गई। फोर बाई फोर गाड़ियां सोलंगनाला तक भेजी गईं। पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। दोपहर करीब 12 बजे के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सभी प्रकार की गाड़ियों को पलचान पुल के पास ही रोक दिया ताकि अटल टनल के पास तीन दिनों से फंसे वाहनों के लिए रास्ता साफ किया जा सके।
विज्ञापन

प्रशासन, पुलिस और बीआरओ की टीम लगातार मौके पर तैनात रही। मनाली में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद पर्यटन में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। पर्यटकों ने बर्फ में फोटो और वीडियो बनाकर यादगार पलों को कैद किया। स्थानीय होटल व्यवसायियों और टैक्सी चालकों के लिए भी यह मौसम राहत लेकर आया है। पर्यटकों ने नेहरूकुंड, पलचान और सोलंगनाला में बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि बर्फ हटाने के कार्य के कारण फिलहाल वाहनों को रोका गया है। सड़क साफ होते ही वाहनों की आवाजाही सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें