फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क जाम होने से दो घंटे रेंग-रेंगकर चलते रहे वाहन

Mon, 10 Nov 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में लगा जाम से लोग परेशान।-संवाद
विज्ञापन
गांधीनगर से रामशिला तक रही जाम की स्थिति, लोगों को झेलनी पड़ीं दिक्कतें
विज्ञापन

देवताओं के अनादर के विरोध में सड़क पर उतरे देवसमाज से जुड़े लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की एमडीआर सड़क कुल्लू-भुंतर-रामशिला के अलावा कुल्लू-मनाली हाइवे पर छोटे-बड़े वाहन रेंगते रहे। शहर में लगभग दो घंटे तक गांधीनगर से रामशिला तक जाम की स्थिति बनी रही। इसका मुख्य कारण देव समाज से जुड़े सैकड़ों लोगों का सड़क पर उतरना रहा।
विज्ञापन

गौर रहे कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में लगातार हो रहे देवताओं के अनादर के प्रति सोमवार को कुल्लू में देव समाज से जुड़े लोग सड़कों पर उतरे। जिला मुख्यालय के भूतनाथ से शुरू हुई रोष रैली उपायुक्त कार्यालय कुल्लू तक निकाली गई। रैली एमडीआर सड़क से होकर गुजरी। इस वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सड़क जाम होने की वजह से वाहन रेंगते नजर आए। ऐसे में पांच मिनट कर सफर करने के लिए करीब 30 से 40 मिनट का समय लगा। हालांकि, यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहे। उन्हें भी स्थिति को सामान्य करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल, दोपहर 02:00 बजे के बाद शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें