मनाली-केलांग हाईवे पर जमी ब्लैक आइस के कारण धुंधी में पलटी जीप।
मनाली (कुल्लू)। अटल टनल के पास एक पिकअप वाहन ब्लैक आइस में स्किड होकर पलट गया। पिकअप वाहन मनाली से अंडे लेकर केलांग जा रहा था। हादसा शुक्रवार सुबह पेश आया।
बीआरओ ने मनाली-केलांग के बीच ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कर दी है लेकिन फोर बाई फोर वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति है। पुलिस ने खतरे को देखते हुए पहले ही सुबह-शाम सफर न करने की सलाह दी है।
मार्ग पर फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही सुचारु है मगर ब्लैक आइस जमने से सुबह शाम जोखिम बरकरार है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि ब्लैक आइस में वाहन फिसलकर स्किड हुआ। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। संवाद