कुल्लू। मनाली की गुरुद्वारा सड़क पर नौ दिन तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सीवरेज लाइन की मरम्मत के चलते प्रशासन ने 20 नवंबर तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस संबंध में उपमंडल दंडाधिकारी मनाली ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता ने उपमंडलाधिकारी मनाली से गुरुद्वारा सड़क के समीप सीवरेज लाइन की मरम्मत के लिए यातायात बंद करने का आग्रह किया था। मरम्मत कार्य में किसी तरह की बाधा न आए और इसे सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके, इसके लिए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उपमंडलाधिकारी मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने जनहित को ध्यान में रखते हुए वीरवार से 20 नवंबर तक गुरुद्वारा सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है। संवाद