हरिपुर महाविद्यालय में नव आगंतुकों के लिए फ्रेशर पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में विज्ञान और वाणिज्य विभाग के नव आगंतुकों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ।
विज्ञान और वाणिज्य के प्रथम वर्ष के नव आगंतुकों के लिए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शैफाली मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। तृतीय वर्ष और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इनमें एकल गीत, सामूहिक गीत, एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य शामिल रहे।
कार्यक्रम में मिस फ्रेशर वंशिका और मिस्टर फ्रेशर का ताज अभिषेक के सिर सजा। इसके लावा शांतिका मिस पर्सनालिटी, सुमित मिस्टर पर्सनालिटी, आर्यिका मिस कॉन्फिडेंस और वृजेश मिस्टर कॉन्फिडेंस चुने गए। इस दौरान प्रो. कश्मीर, प्रो. राम सिंह, प्रो. दिनेश, प्रो. इंदु ठाकुर, प्रो. साक्षी, प्रो. देचेन, प्रो. प्रियंका, प्रो. अभिषेक आनंद, प्रो. शिवम उपस्थित रहे।