फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में तीसरे चरण में 44 वरिष्ठ नागरिकों को लगाया टीका

विज्ञापन
कुल्लू में पहले चरण का कोरोना का टीका लगवाते एसपी गौरव। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना वैक्सीनेशन का सोमवार को जिले में तीसरा चरण शुरू हो गया है। जिला अस्पताल कुल्लू में 44 वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया है। इसके अलावा 582 लोगों को पहले चरण की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह के साथ 18 लोगों ने सोमवार को पहले चरण का टीका लगवाया है। वरिष्ठ नागरिक टीकाकरण के लिए साथ में आधार या पैन कार्ड जरूर लाएं। इसके बाद पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा वैक्सीनेशन के लिए कोविन पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या फिर अरोग्य सेतु एप से भी पंजीकरण करवा सकते हैं। जिला अस्पताल के साथ आनी अस्पताल में मंगलवार को 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा। डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि सोमवार को जिले में कुल 644 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के 44 वरिष्ठ नागरिकों को तीसरे चरण की पहली डोज दी है। 582 लोगों को दूसरी डोज तथा 18 लोगों को पहला टीका लगा है। सीएमओ कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने भी टीका लगवाया है। उन्होंने जिलावासियों से कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर किसी तरह की अफवाह में ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें