फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन में ड्रोन का इस्तेमाल जरूरी : डीसी

Sat, 03 May 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- वर्तमान में बढ़ा ड्रोन तकनीक का महत्व, तोरुल ने प्रतिभागियों को दिए प्रमाणपत्र
विज्ञापन

बोलीं - ड्रोन तकनीक समझने में सक्षम बनें विभाग, करवाए जाएंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। वर्तमान में ड्रोन तकनीक का महत्व बढ़ता जा रहा है। आपदा प्रबंधन में ड्रोन का उपयोग अत्यंत आवश्यक हो गया है। विशेषकर खोज, बचाव कार्यों, नुकसान के मूल्यांकन और अन्य क्षेत्रों में ड्रोन बहुत कारगर सिद्ध हो रहा है।
यह बात उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और 1-एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम में समापन समारोह में कही। उपायुक्त समारोह में मुख्यातिथि थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विभाग ड्रोन तकनीक को समझने और संचालित करने में सक्षम बनें। उन्होंने भविष्य में भी आपदा में राहत और बचाव कार्यों में शामिल रहने वाले विभागों के लिए ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाने की बात कही। कहा कि छात्रों के लिए भी ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
उपायुक्त ने एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, आईआईटी मंडी और एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञ को एनसीसी इंस्ट्रक्टरों, एनसीपी कैडेट्स और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण देने की सराहना की।
विज्ञापन


कहा कि एनसीसी कैडेट्स को ड्रोन तकनीक के प्रशिक्षण से लाभ होगा। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चे नशे बुरी आदतों से दूर रहते हैं। उनमें नई तकनीक को समझने की जिज्ञासा बनी रहती है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ड्रोन के संचालन, रखरखाव, उड़ानें के नियमों और आपदा से संबंधित कार्यों में इसके उपयोग की जानकारी दी गई। इससे पहले उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें