फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शाढ़ाबाई में यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Fri, 28 Nov 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
भुंतर के शाढ़ावाई में यूनिटी मार्च जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया गया।-पाठक
विज्ञापन
आरटीटीआई के छात्रों ने लिया मार्च में भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। माॅय भारत अभियान के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सरदार 150 समारोह के क्रम में शुक्रवार आरटीटीआई शाढ़ाबाई में जिला स्तरीय यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। समारोह में भाजपा के पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर यूनिटी मार्च को रवाना किया।
विज्ञापन

मार्च में शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए गोविंद ठाकुर ने उन्हें आत्मनिर्भर भारत शपथ एवं नशा मुक्ति संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर मजबूती से खड़ा है। इसका श्रेय सरदार पटेल की अदम्य इच्छाशक्ति को जाता है, जिन्होंने आजादी के बाद 550 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत की नींव रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश आज एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक पूर्ण विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए समर्पित है। मोदी ने हर क्षेत्र में सरदार पटेल के विचारों और दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने का कार्य किया है। यूनिटी मार्च में संस्थान के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन प्रशांत शर्मा, डायरेक्टर श्रुति शर्मा, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें