सैंज (कुल्लू)। पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण-दो के नवनियुक्त महाप्रबंधक प्रभारी सुधीर कुमार नेगी से मुलाकात की। यूनियन अध्यक्ष तेजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने नए परियोजना प्रमुख का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी।
विज्ञापन
इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों और कामगारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखा। उन्होंने कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आग्रह किया। साथ ही इन समस्याओं के निपटारे के लिए प्रबंधन से सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।