फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली घूमने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सुकांत

Sun, 25 May 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली पहुंचे केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते नगर परिषद के सदस्य।-संवाद
विज्ञापन
मनु की नगरी में शुरू हुई वीआईपी मूवमेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। मनु की नगरी में पर्यटकों के साथ वीआईपी मूवमेंट भी शुरू हो गई है। रविवार को केंद्र सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री सुकांत मंजूमदार मनाली पहुंचे। उनका मनाली में दो दिन तक रुकने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और नगर परिषद अध्यक्ष मनोज लारजे ने उनका स्वागत किया। मनाली का पर्यटन सीजन अब गति पकड़ने लगा है। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में दो गुना बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तीन दिन में मनाली में 5,000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे हैं। वीआईपी काआना भी शुरू हो गया है। रविवार को केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री एवं पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार मनाली पहुंचे। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में उनका स्वागत करने पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज लारजे और अन्य कई नेता पहुंचे। गोविंद ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री से हिमाचल में शिक्षा प्रणाली को लेकर भी चर्चा हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें