फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन से परखी लोकतंत्र की समझ

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार स्कूल में निर्वाचन साक्षरता क्लब ने करवाईं प्रतियोगिताएं, 32 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार में निर्वाचन साक्षरता क्लब के सौजन्य से प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें बंजार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों के करीब 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बंजार पंकज शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाता अधिकारों से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मपाल के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रभारी निरत सिंह नेगी ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है। ऐसी गतिविधियों से युवाओं में जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित होती है और वे भविष्य में जागरूक मतदाता बनते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. धर्मपाल ने प्रतिभागियों और आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों की सराहना की। कार्यक्रम में प्रवक्ता निशा, निशांत, गीता, उर्वशी, राजकुमार, सुखराम, ललित और गुड्डी सहित विभिन्न विद्यालयों के निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रभारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें