फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग अस्पताल में मिलेगी अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा

विज्ञापन
केलांग में अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ करती विधायक अनुराधा राणा। -संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति के लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। डाॅक्टरों के रिक्त पदों को भी चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक अनुराधा राणा ने जिला अस्पताल केलांग में अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि उदयपुर अस्पताल के लिए भी जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल को निर्देश दिए कि जब तक उदयपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन स्थापित नहीं हो जाती, तब तक अल्ट्रासाउंड के लिए एक डॉक्टर को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए। उन्होंने कहा कि केलांग अस्पताल में लंबे अरसे के बाद लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हुई है। इससे पूर्व लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता था।
इसमें गर्भवती महिलाओं के लिए सप्ताह में तीन दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और तीन दिन सामान्य रोगियों को अल्ट्रासाउंड करवाया जाएगा। कहा कि वर्तमान समय में केलांग अस्पताल में तीन विशेषज्ञ तैनात हैं। विधायक ने कहा कि अस्पताल के संपर्क मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। अस्पताल में लिफ्ट और रैंप बनाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जा रहा है। इस मौके पर अल्ट्रासाउंड के डॉ. तरुण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें