फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में सिरमौर के दो युवकों को 707 ग्राम चरस के साथ धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत बंजार में पुलिस ने सिरमौर के दो युवकों को 707 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है। आरोपियों के पास चुहिंटा पुल के पास तलाशी के दौरान नशे की यह खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को बंजार पुलिस की टीम ने एनएच 305 पर चुहिंटा पुल के पास नाका लगाया था। करीब 8:00 बजे अंधेरे में पैदल आते दो युवकों को देखा। जब युवकों की नजर पुलिस पर पड़ी तो दोनों घबरा गए। इसपर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो यह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
शक के आधार पर पुलिस ने दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 24 वर्षीय शुभम, निवासी गांव एवं डाकघर बुलाना, तहसील पावंटा साहिब, और 26 वर्षीय स्वीट पुंडीर गांव सराहन तहसील नाहन, जिला सिरमौर के कब्जे से 707 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया
विज्ञापन

एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि दोनों चरस कहां से खरीदकर लाए थे और इसे कहां बेचा जाना था, इसकी पूछताछ चल रही है। इसमें और लोगों के शामिल होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे का कारोबार करने वालों पर कड़ी नजर रखे हुए है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें