कुल्लू। पुलिस ने मणिकर्ण घाटी के डुंखरा में उत्तर प्रदेश के दो युवकों को 412 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
नौ अगस्त को पुलिस ने डुंखरा के समीप नाका लगाया था। इस दौरान एक वाहन को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें सवार राहुल गंगवार (33) निवासी गंगवार एनक्लेव, कर्मचारी रोड, योगेश गैस एजेंसी गोदाम के पास, बरेली, उत्तर प्रदेश और आशुतोष मिश्रा (26) निवासी अमरपाली एम्पायर, रिपब्लिक एबिस, इंजीनियरिंग कॉलेज के पास, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के कब्जे से 412 ग्राम चरस बरामद हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। संवाद