कुल्लू। मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने 855 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे।
नारकोटिक्स की टीम ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास चरस की खेप बरामद की। आरोपियों में एक नाबालिग है। नशा बरामद होने के बाद आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार तेलग के समीप नाका लगाया था। इस दौरान टीम ने एक बाइक को आते देखा।
इस पर दो युवक सवार थे। वे टीम को देखकर घबरा गए। तलाशी ली गई तो आरोपी गौरव (22) निवासी दोगरी, तहसील एवं जिला कुल्लू एवं अन्य आरोपी के कब्जे से 855 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी नारकोटिक्स कुल्लू हेम राम वर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद