फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बालू गांव में लकड़ी का दोमंजिला मकान जला

Fri, 10 Nov 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बालू गांव में मकान में लगी आग को बुझाता अ​ग्निशमन विभाग की कर्मी। संवाद।
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की रघुपुर घाटी की करशैईगाड़ पंचायत के बालू गांव में छह कमरों का दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारणों का पता नहीं लग पाया है। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे राम लाल और रामलोक के मकान में आग लगने से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

लकड़ी के बने मकान में लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इससे आसपास जय सिंह, अनंत राम, खैया राम, अनूप राम तथा चमन लाल के पांच रिहायशी मकानों को जलने से बचा लिया।
आग की सूचना मिलते ही पूरे गांव के लोग एकत्रित हुए और पानी और मिट्टी फेंक कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। चमन लाल ठाकुर ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने से बालू गांव के लोग सहमे हुए हैं। उन्होंने आग बुझाने तथा साथ लगते पांच अन्य घरों को बचाने के लिए अग्निशमन विभाग की सराहना की।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रधान शारदा कुमारी ने प्रशासन से आग पीड़ितों की हरसंभव मदद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मकान में कोई भी नहीं रहता था लेकिन इसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता की जाएगी। राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें