फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से टकरा कर पलटी जीप, दो घायल

Thu, 03 Sep 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आउटर सिराज आनी में एक जीप अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा कर पलट गई। इससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भरती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक आनी में सड़क हादसे को लेकर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अमरबाग में एक जीप पहाड़ी से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। हादसा इतना खतरनाक था कि जीप को काटकर घायलों को बाहर निकालना पड़ा। इन्हें आनी अस्पताल में भरती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बेहोश होने के चलते पुलिस उनके बयान तक कलमबंद नहीं कर पाई है। चिकित्सक उनकी हालत पर बराबर नजर रखे हुए हैं। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जीप की मेकेनिकल रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें