हरिपुर कॉलेज में ईको क्लब ने पर्यावरण पर भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। भाषण प्रतियोगिता में मोनिका ने प्रथम और विवेक ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कल्पना तथा विवेक की टीम प्रथम रही, जबकि पूनम और निर्मला की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. पीपी कायस्था ने शिरकत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. मान सिंह राणा समेत कॉलेज का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।