पुलिस ने कुल्लू में दो अलग-अलग स्थानों पर एक युवक से स्मैक और दूसरे से हेरोइन बरामद की है।
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मठ में अखाड़ा बाजार के पवन दीक्षित से पांच ग्राम स्मैक पकड़ी है। वहीं, एक अन्य मामले में खोखन के विशाल पठानिया से नौ ग्राम हेरोइन बरामद की है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस नशाखोरी के खिलाफ अभियान और तेज करेगी। उन्होंने माना कि नशे की वजह से अच्छे खासे घरों के युवा अपनी जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं।