फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में दो नई ग्राम पंचायतों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ग्राम पंचायत क्षेत्रों के पुनर्गठन के तहत दो नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि विकास खंड लाहौल की ग्राम पंचायत खंगसर का विभाजन कर ग्राम पंचायत शूलिंग का गठन किया गया है। ग्राम पंचायत तांदी और वारपा के क्षेत्रों का पुनर्गठन कर ग्राम पंचायत मालंग बनाई गई है। पुनर्गठन के बाद प्रभावित ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति तथा जिला परिषद वार्डों का परिसीमन किया जाना आवश्यक है, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के तहत खंड विकास अधिकारी, विकास खंड लाहौल को संबंधित ग्राम पंचायतों खंगसर, शूलिंग, तांदी, वारपा व मालंग तथा पंचायत समिति लाहौल के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन तैयार करने और उसे सार्वजनिक करने के लिए प्राधिकृत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें