फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स से जागरूकता ही बचाव : ममता

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। चिकित्सा खंड नग्गर की ग्राम पंचायत मंडलगढ़ में एचआईवी एड्स की रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम मौजूद रही। इसमें महिलाओं को एचआईवी एड्स से बचाव, रोकथाम और लक्षणों के अलावा उपचार की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की शिक्षिका ममता चौहान मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को एचआईवी के लक्षणों की पहचान, बचाव और सुरक्षित यौन संबंधों जैसे विषयों पर विशेष जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को नशे का सेवन न करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही एचआईवी एड्स संक्रमण की चपेट में आने से बचाव हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें