फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से नहीं मिली पेंशन, कैसे मनेगी दिवाली

Wed, 04 Nov 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ ने प्रदेश सरकार के प्रति भारी रोष प्रकट किया है। संघ ने कहा है कि एचआरटीसी पेंशनरों को सितंबर तथा अक्तूबर की मासिक पेंशन अभी तक जारी नहीं हुई है, जो पेंशनरों के साथ सरासर अन्याय है। पेंशनर्स कल्याण संघ बार-बार परिवहन मंत्री से आग्रह करता है कि पेंशनरों को समय पर पेंशन जारी की जाए लेकिन कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आए हैं। जब इस संबंध में परिवहन निगम के मुख्यालय में संपर्क किया जाता है तो आर्थिक संकट का बहाना किया जाता है, जबकि एचआरटीसी कर्मियों को समय पर वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


 पेंशनर्स कल्याण संघ के महासचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि पिछले माह सरकार ने पचास करोड़ की राशि स्वीकृत की थी, जिससे लंबित ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, डीए, एरियर आदि दिया जाना है लेकिन इस राशि से पेंशनरों की पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया। दिवाली का त्यौहार नजदीक है और पेंशनरों को दो माह की पेंशन न मिलने के कारण वे अपने परिवार के साथ दिवाली नहीं मना पाएंगे।

बिना पेंशन इस बार उनकी दिवाली फीकी ही रहेगी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ ने प्रदेश के परिवहन मंत्री तथा निगम के प्रबंध निदेशक से मांग की है कि दो माह की पेंशन का जल्द भुगतान किया जाएगा। अगर पेंशनरों को भुगतान नहीं किया गया तो छह नवंबर को बैजनाथ में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कठोर निर्णय लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें