ढालपुर सीसे स्कूल में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के दूसरे दिन जिले भर से आए प्रतिभागियों ने मॉडल, क्विज, सर्वे रिपोर्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी संस्थान के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को प्रदेश के आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने किया। राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी की जिला पर्यवेक्षिका जूही कौशल ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब तीन सौ विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जिनमें दूसरे दिन जूनियर वर्ग में कैंब्रिज स्कूल तथा सीनियर वर्ग में एलएमएस कलैहली टॉप पर हैं।
प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य हेम राज शर्मा, जीबी पंत संस्थान के डॉ. कुन्याल, डॉ. सरला, डॉ. शासनी, डॉ. वैभव, डॉ. भूपिंद्र, डॉ. मनोज, विज्ञान अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर, सचिव भादर सिंह, कोषाध्यक्ष तारा सिंह, सतीश, वीरेंद्र शर्मा, कुशाल ठाकुर, धीरज गुप्ता, नीलम कपूर, हरी नारायण तथा रविंद्र आदि उपस्थित रहे।