फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोहलूनाला में कार पलटी, दो घायल

Mon, 25 Jan 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर डोहलूनाला के पास देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो लोगों के घायल होने का समाचार है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुुलिस के मुताबिक मनाली थाना में सड़क हादसे को लेकर केस दर्ज किया गया है। देर शाम एक कार मनाली से कुल्लू की ओर जा रही थी। डोहलूनाला के पास चालक सामने से आ रहे वाहन को पास देने के चक्कर में कार को किनारे पर ले गया। वाहन पर नियंत्रण न होने के चलते यह वाहन खाई की ओर लुढ़कने लगा। देखते ही देखते कार खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में कार को भारी नुकसान हुआ है। जबकि, दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों के अचेत अवस्था में होने के चलते उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी कलमबंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें