फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज में दो घर खाली किए, परिवार ले ली टेंट में शरण

Tue, 26 Aug 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्तर साल की बुजुर्ग को पीठ पर उठाकर टेंट में पहुंचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज(कुल्लू)। घाटी के बकशाल में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। स्थिति ऐसी बन गई है कि गांव के आगे पिन पार्वती नदी भूमि कटाव कर रही है और गांव के पीछे भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में घरों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

लोगों ने घरों को खाली कर दिया है। बुधराम ने बताया कि उन्होंने पूरे परिवार को मंगलवार सुबह घर से सुरक्षित स्थान पर लगाए गए टेंट तक पहुंचा दिया है। इनमें 70 साल की दादी भी शामिल हैं। उन्हें पीठ पर टेंट में पहुंचाया है। बताया कि बकशाहल के साथ टापू में भी कई घर खतरे में आ गए हैं। पिन पार्वती नदी ने रौद्र रूप धारण किया है। यह दोनों तरफ नुकसान पहुंचा रही है। लोगों ने अपने अपने घर छोड़ दिए हैं। परिवार समेत सुरक्षित जगह का रुख कर लिया है। उन्होंने कहा कि हालांकि पिछले कई दिनों से ही गांव को खतरा बना हुआ था लेकिन मंगलवार को दोहरा खतरा पैदा होने से लोग पूरी तरह से दहशत में हैं। जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थान की ओर निकल पड़े हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें