फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Fire Incident: मणिकर्ण में दो घर जलकर राख, 15 लाख रुपये का नुकसान; आधी रात को भड़की चिंगारी

Sun, 16 Nov 2025 05:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

शनिवार देर रात मणिकर्ण में आग से 12 और 4 कमरों के दो मकान जलकर राख हो गए हैं। आग की घटना में 15 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है।
 
विज्ञापन
धू-धू कर जलते मकान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक नगरी मणिकर्ण में शनिवार देर रात को आग की घटना से लाखों का नुकसान हो गया है। आग से 12 और 4 कमरों के दो मकान जलकर राख हो गए हैं। आधी रात को हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। आग की घटना में 15 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है। दमकल विभाग का दावा है कि 70 लाख रुपये की संपत्ति जलने से बचा ली है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे के बाद मणिकर्ण में एक मकान में अचानक चिंगारी भड़क गई। देखते ही देखते आग ने दूसरे मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठने के बाद मणिकर्ण में बस स्टैंड की तरफ अफरा-तफरी मच गई। कई लोग आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को भी दी। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लाखों की संपत्ति बचाई। दमकल विभाग ने परस राम का छह कमरों का मकान और चरनजीत के पांच कमरों का मकान और थलु राम का 10 कमरों का मकान जलने से बचाया। गनीमत यह रही कि आग की इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग की घटना के बाद दो परिवारों के लोग गहरे सदमे में हैं।
 

दमकल विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग की घटना में 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में लोग एहतियात बरतें। अपने घराें के नजदीक घास का भंडारण न करें।
विज्ञापन

दस दिन के भीतर आग की तीसरी घटना
जिले में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दस दिन के भीतर आग लगने की यह तीसरी घटना है। पिछले दिनों बंजार का झनियार गांव में 16 मकान जलकर राख हो गए थे। इसके बाद तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत नोहांडा के थाच में एक घर जला था। अब मणिकर्ण में दो मकान जलकर राख हो गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें