फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में फोरलेन पुल के पास टकरा गईं दो बसें, रांगड़ी तक लगा जाम

विज्ञापन
मनाली के समीप हाईवे पर लगा पर्यटक वाहनों का लंबा जाम।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह जाम लगने से सैलानी डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। मनाली आए पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे पर फोरलेन पुल के समीप सुबह दो बसें टकरा गईं। हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन जाम लग गया। इस दौरान भेड़ों के झुंड भी निकल रहे थे, इस कारण लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

मनाली से रांगड़ी तक जाम की स्थिति बनी। सुबह लगभग 9:30 बजे से 11 बजे तक यह हालत बने। मनाली से कुल्लू की ओर यातायात सुचारु रहा लेकिन कुल्लू से मनाली की ओर लंबी लाइन देखने को मिलीं। रांगड़ी से फोरलेन पुल मनाली तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में आम लोगों के साथ सैकड़ों पर्यटकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इन दिनों मनाली में पर्यटन सीजन जोरों पर है। पुलिस जवानों की भी कमी खल रही है। अब तक मनाली में होमगार्ड के सिर्फ 100 जवान ही मिले हैं। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि यातायात नियंत्रण के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं भुंतर-कसोल-मणिकर्ण और बंजार में भी जाम लगने से आम लोगों और सैलानियों को समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। निगम की बसें एक से डेढ़ घंटा देरी से गंतव्य तक पहुंच रही हैं। यहां पर पुलिस की तैनाती न के बराबर होने से वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। पर्यटन कारोबारी ललित कुमार, राजेंद्र प्रकाश और निहाल ने कहा कि बंजार में अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें