फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शालंग में तीन साल बाद हुआ दो भाइयों का मिलन

Wed, 26 Nov 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
देवमिलन और देव परंपरा का किया निर्वहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के तहत शालंग में बुधवार को भव्य नजारा देखने को मिला। तीन साल बाद दाे भाइयों का ढोल-नगाड़ों की स्वरलहरियों के बीच देवमिलन हुआ।
भुट्टी के देवता थान का शालंग के देवता क्षेत्रपाल थान से भव्य देवमिलन हुआ। भुट्टी से देवता थान ढोल-नगाड़ों के साथ शालंग गांव में पहुंचे। यहां पर देव मिलन और अन्य देव परंपराओं का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

देवमिलन को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गौर रहे कि देवमिलन को देखने के लिए सुबह से गांव में श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए थे। इससे पहले भुट्टी के देवता का गांव में पधारने पर भव्य स्वागत भी किया। देवताओं के समक्ष शीश नवाकर ग्रामीणों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवता के पुरोहित पंडित कुबेर दत्त शर्मा ने कहा कि दो भाइयों का देवमिलन सबके आकर्षण का केंद्र रहा। देवता के साथ आए मेहमानों की ग्रामीणों की ओर से मेहमाननवाजी भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें