फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिनन गांव के दो भाइयों का एमबीबीएस के लिए चयन

Sat, 23 Aug 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज के बिनन गांव के दो भाइयों का एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। किसान परिवार से संबंध रखने वाले दोनों विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र प्रथम ठाकुर का चयन राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा और आदित्य का लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए हुआ है।
विज्ञापन

दोनों भाइयों की प्रारंभिक पढ़ाई एसवीएम आनी से हुई जबकि छठी से 12वीं तक की पढ़ाई जवार नवोदय स्कूल बंदरोल कुल्लू से पूरी की। शुरू से ही प्रथम व आदित्य पढ़ाई में अव्वल रहे। उनकी उपलब्धि से अब पूरे इलाके में खुशी की लहर है और दोनों भाई दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्ररेणास्रोत बन गए हैं। पिता मोहन ठाकुर बागवान हैं और माता किरण ठाकुर गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम ठाकुर ने नीट की तैयारी के लिए एक साल शिमला से कोचिंग ली थी जबकि आदित्य ने बिना कोचिंग के ही पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा को पास किया है। दादा रामानंद ठाकुर ने अपने दोनों पौत्र के एमबीबीएस के लिए चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें