फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में पकड़ी ढाई किलो चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/बंजार। जिला कुल्लू के बंजार में वीरवार रात को पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईयू) ने नाकाबंदी में 2.514 किलो चरस की खेप बरामद की है। पुलिस घर्टगाड़ के पास नाके पर थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस की टीम ने घर्टगाड़ में सामने से पैदल को आ रहे व्यक्ति को रोका तो वह घबरा गया। इसके बाद शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उससे ढाई किलो से अधिक चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को पूरा किया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि चरस के साथ पकड़े व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उसे शुक्रवार को बंजार के कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें