फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो दिन में मनाली पहुंचे ढाई हजारपर्यटक वाहन

Sat, 03 May 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर में बर्फ के दीदार को उमड़ी पर्यटको की भीड़।-संवाद
विज्ञापन
रफ्तार पकड़ने लगा पर्यटन सीजन, मई-जून के लिए एडवांस हो रही बुकिंग
विज्ञापन

रोहतांग मार्ग पर भी रोजाना आ रहे हैं 500 से 600 के बीच पर्यटक वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में समर सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है। वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। दो दिन में बाहरी राज्यों से ढाई हजार से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे हैं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से हर रोज 500 से अधिक वाहन आ रहे हैं। रोहतांग दर्रा की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा भी दोगुना हो गया है।
इस मार्ग पर पर्यटकों को मढ़ी तक भेजा जा रहा है। मनाली आने वाले पर्यटक भारी संख्या में दीपक ताल, जिंगजिंगबार और कोकसर में दस्तक दे रहे हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार वीरवार को लगभग 1400 और शुक्रवार को 1300 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। सौ से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटक आए हैं। रोहतांग मार्ग पर भी रोजाना 500 से 600 पर्यटक वाहन जा रहे हैं। पर्यटकों को फिलहाल मढ़ी तक भेजा जा रहा है। हालांकि, मनाली में पर्यटकों का सैलाब 15 मई के बाद ही उमड़ेगा, लेकिन मई-जून के लिए एडवांस बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। ट्रैवल एजेंट सुरेश, विवेक और राकेश रावत ने बताया कि देश भर से एडवांस बुकिंग आ रही है। अधिकतर पर्यटक रोहतांग दर्रे को टूअर में शामिल करने की शर्त रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतांग बहाल होने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। होटल एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि वीकेंड के चलते पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। रोहतांग दर्रा बहाल होने के बाद पर्यटक और बढ़ेगे। मई और जून को लेकर एडवांस बुकिंग ने रफ्तार पकड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें