फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशी में चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नशे के खिलाफ कुल्लू जिला में जंग जारी है। हर दिन पुलिस चरस के साथ तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस ने शनिवार को शमशी में 1.330 किलो चरस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को एक बैग में यह चरस मिली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस की एक टीम शनिवार सुबह भुंतर, शमशी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को तलाशी के लिए रोका। कार में दो लोग सवार थे। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। पुलिस को इन पर शक हुआ। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो चरस की खेप मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पूर्ण चंद (50), निवासी समाणा, डाकघर दोघरी, तहसील व जिला कुल्लू और देवी सिंह (40), निवासी मोसेगरा, डाकघर दोघरी, तहसील व जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें