फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्पीति के छेरिंग टशी बौद्ध बने आईटीबीपी में कमांडेंट

Thu, 01 Jan 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
पदोन्नति समारोह के दौरान डीआईजी पवन कुमार नेगी स्पीति के छेरिंग टशी बौद्ध को रैंक चढ़ाकर सम्मान
विज्ञापन
नए साल में केंद्र सरकार ने दी बौद्ध को पदोन्नति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। साल 2026 जनजातीय जिले के लिए खुशखबरी लेकर आया है। स्पीति घाटी से संबंध रखने वाले छेरिंग टशी बौद्ध को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में कमांडेंट के पद पर पदोन्नति मिली है।
उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। पदोन्नति समारोह के दौरान डीआईजी पवन कुमार नेगी ने रैंक चढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर भी उपस्थिति रहीं। उनकी माता को स्पीति क्षेत्र में अने डोलकर के नाम से जाना जाता है। वह जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती हैं। माता की मौजूदगी में पुत्र की पदोन्नति ने समारोह को भावुक बना दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि स्पीति घाटी से दो आईएएस अधिकारियों के बाद छेरिंग टशी बौद्ध तीसरे ऐसे अधिकारी बने हैं। इन्होंने इतने ऊंचे पद तक पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छेरिंग टशी बौद्ध का सेवा रिकॉर्ड भी गौरवशाली रहा है। उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और नरसिम्हा राव के साथ लगभग आठ वर्षों तक क्लोज प्रोटेक्शन टीम में सेवाएं दी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
विज्ञापन


उनकी पदोन्नति की खबर से लाहौल-स्पीति में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है। स्थानीय विधायक अनुराधा राणा, पूर्व मंत्री डॉ. मारकंडा और पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें