फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: परमात्मा शिव का दिया सच्चा आध्यात्मिक परिचय

Sun, 08 Feb 2026 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
90वां महाशिव जयंती महोत्सव श्रद्धा और उत्साह से शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कुल्लू के 90वां महाशिव जयंती महोत्सव का श्रद्धा और उत्साह के साथ रविवार को शुभारंभ हुआ।
आरएसएस जिला संघ चालक नरेंद्र और रोटरी क्लब की अध्यक्ष पूजा मलिक कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। राजयोगिनी केंद्र प्रभारी बीके किरण ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परमात्मा शिव का सच्चा आध्यात्मिक परिचय एवं शिवरात्रि के महत्व पर विशेष प्रवचन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। सप्ताह भर अलग-अलग जगह पर कार्यक्रम होंगे। शिवरात्रि का यह महान पर्व आत्माओं के परमपिता निराकार शिव परमात्मा के दिव्य अवतरण की स्मृति में आयोजित किया जाता है। उन्होंने लोगों से शिव परमात्मा के सत्य परिचय को जानने का आह्वान किया। इससे पहले योग-ध्यान कार्यक्रम हुआ। शिव ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भोलेनाथ के भंडारे के रूप में विशेष ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें