फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अटल टनल के भीतर लकड़ी से लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग में पलटा लाहौल के लिए लकड़ी ले जा रहा मालवाहक वाहन।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। अटल टनल रोहतांग के भीतर शनिवार को लकड़ी से लदा एक ट्रक पलट गया। ट्रक लकड़ी लेकर लाहौल की ओर जा रहा था। हादसे में चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। हालांकि, ट्रक के पलटने से टनल के भीतर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लकड़ी से लदा ट्रक टनल से गुजरते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। ट्रक के पलटने से सड़क पर यातायात बाधित हुआ और वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही। बाद में स्थिति सामान्य की गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें