फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में ट्रक ने तीन दोपहिया वाहन रौंदे

विज्ञापन
मंडी पठानकोट हाईवे पर शहर के लक्ष्मी बाजार में एक वाहन की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हुए तीन दोपहि
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर में एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन दोपहिया वाहनों को रौंद दिया। राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

रविवार की इस घटना पर वाहन चालकों ने पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में लिखित शिकायत सौंपकर वाहनों के हुए नुकसान और लापरवाही से वाहन चलाने वाले लापरवाह चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वाहन मालिक ने बताया कि सड़क किनारे पार्क दो स्कूटी और एक बाइक को टक्कर मारी गई है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
डीएसपी पधर देवराज ने कहा कि मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर के लक्ष्मी बाजार में एक वाहन की टक्कर से तीन दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है। कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें