नेरचौक (मंडी)। मेरा स्कूल मेरी शान राष्ट्रीय (सरकारी नवाचारी शिक्षकों का समूह) कार्यशाला का आयोजन सुंदरनगर में किया गया। कार्यशाला में देशभर के पांच राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर के लगभग 50 नवाचारी शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि समग्र शिक्षा राज्य परियोजना के निदेशक राजेश शर्मा ने शिरकत की। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले नवाचारी शिक्षकों को ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किया। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटगढ़ में कार्यरत नीरज शास्त्री को शिक्षा में बेहतरीन कार्य करने और उनकी ओर से रचित पुस्तक विद्यालय के बाल कवि के लिए ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। संवाद