फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तृषा-अमन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट की बॉक्सिंग स्पर्धा में दमखम दिखाते खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
ढालपुर में तीन दिवसीय खेलकूद में खराहल और कुल्लू स्कूल बने ओवरऑल विजेता
विज्ञापन

रिले दौड़ में छात्र विद्यालय कुल्लू ने मारी बाजी
......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर में आयोजित एथलेटिक मीट में अमन और तृषा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। खराहल स्कूल की छात्रा तृषा और भुंतर स्कूल के विद्यार्थी अमन ने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। छात्र वर्ग में शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू और छात्रा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल ओवरऑल विजेता रहे। खेल मैदान ढालपुर में तीन दिन तक एथलेटिक स्पर्धा में दौड़, डिस्कस-थ्रो, भाला-फेंक, लंबी और ऊंची कूद के अलावा बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें 50 सरकारी और निजी विद्यालयों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एथलेटिक मीट का मंगलवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व खेल मैदान में रिले दौड़ की स्पर्धाएं करवाई गईं। मंगलवार सुबह हुई बारिश से मैदान गीला होने के कारण रिले दौड़ स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद छात्र एवं छात्रा वर्ग की रिले दौड़ करवाई गई। छात्रा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दियार प्रथम, एसवीएस बजौरा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्रेहिंण तृतीय स्थान पर रहा। छात्र वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल द्वितीय और एसवीएस बजौरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें