लाहौल-स्पीति में अंडर- 14 खेल प्रतिस्पर्धा के दौरान मार्च पास्ट करते जाहलमा ज़ोन के बच्चे।
उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में अंडर-14 स्कूली छात्र एवं छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा शुरू गई है। शुक्रवार से लाहौल के जाहलमा, केलांग और उदयपुर में स्कूली विद्यार्थी विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं।
खेलों का शुभारंभ केलांग में मुख्यातिथि शिक्षा उपनिदेशक लाहौल सुरेश विद्यार्थी, जाहलमा में स्थानीय जिला परिषद सदस्य छेजंग डोलमा और उदयपुर में कोलंग पाठशाला के प्रधानाचार्य विजेंद्र ठाकुर ने किया। खेलें 18 जून तक चलेंगी। मुकाबले केलांग, जाहलमा और उदयपुर स्कूल में हो रहे हैं।
जाहलमा में लड़कों के वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में त्रिलोकनाथ ने जाहलमा की टीम को 3-2 से पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। लड़कियों के वर्ग में थिरोट स्कूल की छात्राओं ने त्रिलोकनाथ को 2-0 से पराजित किया। मार्च पास्ट में त्रिलोकनाथ पहला, जाहलमा दूसरे और शकोली तीसरे स्थान पर रहे।
केलांग खंड में लड़कों की वाॅलीबाल स्पर्धा में गोंधला ने केलांग को आठ अंकों से पराजित कर खिताब जीता। मार्चपास्ट में केलांग प्रथम, गोंधला द्वितीय और कोलंग स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
उदयपुर में लड़कों की कबड्डी स्पर्धा में तिंदी ने मयाड़ वैली स्कूल और उदयपुर ने मडग्रां को 20 अंक से पराजित किया है। लड़कियों में मडग्रां ने उदयपुर और तिंदी ने मयाड़ वैली स्कूल को 2-0 से पराजित किया। मार्चपास्ट में तिंदी ने पहला, मडग्रां ने दूसरा और उदयपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी छेरिंग अंगरुप ने यह जानकारी दी। संवाद