फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई

Tue, 12 Jan 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय केलांग के राज बिहारी बोस चौक में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस नेहरू युवा केंद्र तथा युवा कृषि क्लब केलांग के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। इस दिवस का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी नागरिक केलांग सुरजीत सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके साथ ही राज बिहारी बोस की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में समय-समय पर कई महान आत्माओं ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद अध्यात्मिक गुरु के साथ-साथ युवाओं के प्रेरणा के स्रोत भी हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी ने देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया, वहीं समाज में युवाओं को चरित्र निर्माण के लिए विषेश बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की खुशहाली की प्रतीक  होती है। उन्होंने जिले के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि विवेकानंद के शिक्षाओं तथा आदर्शों को अपना कर देश को खुशहाल बनाने में अपना योगदान देकर जिला, प्रदेश तथा देश में अपना नाम रोशन करें। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक राम सिंह थोमस ने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश की मुख्यधारा से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि 13 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, सफाई अभियान, मनरेगा पर चर्चा, खेलकूद प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, युवाओं की ओर से बनाई गई वस्तुओं की प्रदर्शनी तथा युवाओं को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी के लिए जागरूकता दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक केलांग सुरजीत सिंह राठौर ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ उपस्थित लोगों को दिलाई। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत केलांग ज्ञालछन ठाकुर, लाहौल आलू सोसायटी के उपाध्यक्ष तंजिन, नोरबू पांस आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें