फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुकुमसेरी कॉलेज में हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता कुमारी ने की। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल उपलब्धियों को याद किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से जीवन में अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में टीम भावना और अनुशासन विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में माया देवी, गणेश, रमेश कुमार, श्याम लाल (वरिष्ठ सहायक), देव चंद, अजीत, धरम देई सहित महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें