फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बबेली-जिंदौड़ सड़क पर एचआरटीसी बस का ट्रायल

Wed, 26 Nov 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत की जनता को जल्द मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

बस जिंदौड़ पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में खुशी

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र जिंदौड़ के लोगों को अब जल्द ही एचआरटीसी बस की सुविधा मिलेगी। बबेली-जिंदौड़ सड़क पर एचआरटीसी बस का ट्रायल किया गया है।
विज्ञापन

एचआरटीसी की फिटनेस कमेटी की ओर से बस का ट्रायल किया गया। खास बात यह रही कि ट्रायल ग्रामीण भी बस में बैठकर बबेली से जिंदौड़ तक पहुंचे।
पहली बार बबेली से जिंदौड़ तक पहुंची। बस के बबेली होकर जिंदौड़ तक पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में खुशी नजर आई। हालांकि ट्रायल के दौरान कुछ स्थानों पर तंग भी पाई गई। इसे कुछ जगह जेसीबी की सहायता से ठीक किया। कुछ जगहाें पर लोक निर्माण विभाग की ओर से काम किया जाएगा। बस के जिंदौड़ तक पहुंचने के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब जल्द ही इस रूट पर बस सेवा का लाभ उन्हें मिलेगा। फिलहाल फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार है। गौर रहे कि पिछले दिनों ही इस सड़क में टारिंग की गई है। टारिंग के बाद बबेली जिंदौड़ सड़क चकाचक हो गई है। बहरहाल यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि बस सुविधा कब तक शुरू हो पाती है। ग्राम पंचायत जिंदौड़ के प्रधान हीरा लाल ठाकुर ने कहा कि बबेली-जिंदौड़ सड़क में बस का ट्रायल किया गया है। अब जल्द ही लोगों को बस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें