फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पहाड़ से हौसले के साथ पहाड़ नापने पहुंचे ट्रैकिंग के शौकीन

Wed, 21 May 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू की पार्वती घाटी में ट्रेकिंग पर  निकलते सैलानी। संवाद
विज्ञापन
जिला कुल्लू में वीरान पड़े ट्रैकिंग रूटों पर ट्रैकरों की कदमताल से लौटी रौनक
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंसियों के पास दो महीने तक एडवांस बुकिंग, युवाओं को मिला रोजगार

बलदेव राज
कुल्लू। पर्यटन सीजन के गति पकड़ने के साथ ही अब पहाड़ों पर भी देसी-विदेशी सैलानियों की कदमताल शुरू हो गई है। ट्रैकरों की कदमताल से वीरान पड़े ट्रैकिंग रूटों पर रौनक लौट गई है।
पार्वती घाटी, बंजार, मनाली, खराहल सहित अन्य क्षेत्रों में आने वाले ट्रैक रूटों पर सैलानी देखे जा सकते हैं। विदेशी पर्यटक भी ट्रैकिंग के शौकीन हैं। अच्छी खासी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दूरी ओर, भौगोलिक दृष्टि को देखते हुए ट्रैक किसी का तीन तो किसी का चार या पांच दिन का बनाया गया है। पहाड़ों की ताजा हवाओं में कदमताल पर्यटकों के लिए एक अलग अनुभव होता है। पार्वती घाटी की बात करें तो यहां विदेशी सैलानी ट्रैकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। बिजली महादेव की तरफ से काफी अधिक पर्यटक बढ़े हैं। खास बात यह कि ट्रैकिंग करवाने वाली एजेंसियों के पास आगामी दो महीने तक की बुकिंग एडवांस हो चुकी है। ऐसे में स्थानीय युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर खुल गए हैं। युवाओं को भी इससे स्वरोजगार मिलेगा।
बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया हुआ है। ऐसे में इस बार ट्रैकिंग करवाने वाली एजेंसियों को भी इस कारोबार से अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटक अब रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग के साथ ट्रैकिंग के लिए भी पहाड़ों पर निकल रहे हैं।

ट्रैकिंग पर जाने से पहले देसी-विदेशी पर्यटकों का पंजीकरण करना जरूरी होता है। जब पर्यटक बिना गाइड पहाड़ों का रुख करते हैं तो कई बार मुश्किल में फंस जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बिना गाइड कोई भी ट्रैकिंग रूट का रुख न करे। इस पर सख्ती से अमल किया जाना चाहिए। - डीआर सुमन,अध्यक्ष पार्वती वैली एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन, कसोल
विज्ञापन


बाक्स यहां है कुल्लू में ट्रैक रूट

पार्वती घाटी के सरपास ट्रैक, मलाणा ट्रैक, देऊ रोपा ट्रैक मुख्य हैं। इसके साथ ही पिन पार्वती ट्रैक है, जो बेहद कठिन माना जाता है। जिले में बिजली महादेव ट्रैक, चंद्रखणी ट्रैक, हामटा पास ट्रैक, रघुपुरग, खीरगंगा, सरयोलसर, बशलेउ और रघुपुरगढ़ ट्रैक आदि हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें