फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में अंधड़ से टूटा पेड़, वाहनाें को पहुंची क्षति

विज्ञापन
मनाली में तूफानी हवा चलने से गिरा देवदार का पेड़, कई वाहन क्षतिग्रस्त। संवाद।
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार दोपहर बाद एकाएक अंधड़ ने काफी कहर बरपाया है। इसमें एक विशालकाय पेड़ गिरने से मनाली के भूतनाथ मंदिर के सामने टैक्सी यूनियन की पार्किंग में लगी 8 गाड़ियां चपेट में आ गईं। देवदार का सूखा पेड़ तेज हवा के कारण गाड़ियों पर गिर गया।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से गाड़ी में बैठा एक ड्राइवर भी उसकी चपेट में आया है। उसे मामूली चोटें आई हैं। क्षतिग्रस्त गाड़ियों में 5 इनोवा, दो ऑल्टो और एक टाटा सूमो शामिल है। पेड़ गिरने से एक घर की छत को भी नुकसान पहुंचा है। मनाली में तेज हवाएं चलने से हुए नुकसान से लोगों और सैलानियों में अफरा तफरी मच गई।
शाम के समय कुल्लू-मनाली में मौसम ने करवट ली और कई जगहों पर बारिश हुई है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया है। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें