फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल घाटी में ट्रेजरी ने वापस किए 10 करोड़ रुपये के बिल

Mon, 07 Apr 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नए वित्त वर्ष में विकास कार्यों पर लगेगा ब्रेक : हायरपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला भाजपा अध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरपा ने कहा कि सरकार आर्थिक तौर पर कंगाल हो चुकी है। सरकारी विभागों ने 31 मार्च से पहले लाहौल-स्पीति में हुए विकास कार्यों के भुगतान के बिल ट्रेजरी भेजे थे, लेकिन सरकार ने बिना पेमेंट किए बिलों को वापस संबंधित विभागों को भेज दिया है।
लोक निर्माण विभाग के साढ़े पांच करोड़ और जल शक्ति विभाग के डेढ़ करोड़ के बिल वापस हुए हैं। कहा कि बिलों का भुगतान न होने से ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में कांग्रेस के ही ठेकेदार काम कर रहे हैं। इनके ही बिल लटके हैं। कहा कि कांग्रेस ठेकेदार उनसे संपर्क कर उनकी समस्या को मीडिया के जरिये सरकार तक पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। कहा कि लाहौल में ही लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के साथ अन्य विभागों के लगभग 10 करोड़ के बिल फंसे हैं। कहा कि अब इन बिलों का भुगतान नए बजट के तहत होगा, जिससे नए वित्त वर्ष में कोई नया काम नहीं होने वाला है। कांग्रेस का विकास केवल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में ही दिख रहा है, जबकि धरातल पर विकास के काम ठप हैं। एक साल की अवधि ने लाहौल-स्पीति में विकास के एक भी नया काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जो भी बिल ट्रेजरी से वापस हुए हैं, उनका जल्द भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें