फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बलाधी से मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बना टेड़ी खीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के मलाणा नाले में एक सप्ताह पहले बादल फटने से तबाही का मंजर देखने को मिला था। बलाधी में अभी भी हर तरफ मलबे के ढेर लगे हुए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत दी गई है लेकिन बलाधी गांव के टूटे संपर्क को जोड़ने के लिए महज एक झूला पुल ही लगाया गया है। झूले को लगाने में भी ग्रामीणों ने श्रमदान किया।
विज्ञापन

जां पंचायत प्रधान की सहायता से यह झूला लगाया गया। मुश्किल समय में अब यह झूला ग्रामीणों का सहारा बना है। इस झूले से लोग आर-पार हो रहे हैं लेकिन राहत कार्यों में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। बलाधी गांव के ग्रामीण निट्टू और ओमचंद का कहना है कि उनके मकान बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। झूला पुल तो लगाया गया लेकिन यह नाकाफी है।
गांव में कुछ लोग बीमार भी हैं और कुछ महिलाएं गर्भवती हैं। ऐसे में अगर उन्हें इलाज के लिए ले जाना हो, तो ग्रामीणों को पांच किलोमीटर चढ़ाई चढ़कर पीणी पहुंचना होगा। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना होगा। बाढ़ के चलते अब खेतों में फल और सब्जियां भी खराब हो रही हैं। उन्हें ले जाने का कोई साधन नहीं है। कृषि और बागवानी के माध्यम से ही लोग अपने घर परिवार का गुजारा करते हैं। प्रशासन जल्द ही बलाधी के लिए एक पुल की व्यवस्था करे जिससे लोगों को जरी की तरफ आवागमन में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार जरी हेमराज शर्मा ने कहा कि बंगियादा की तरफ से संपर्क जोड़ने के लिए अभी थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से राहत पहुंचाने के हरसंभव प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें