फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ट्रांसफार्मर में धमाका, बिजली गुल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू के बिजली बोर्ड कार्यालय के पास धमाके के बाद गुल रही बिजली
विज्ञापन

बिजली बोर्ड कार्यालय के पास लगे ट्रांसफार्मर में आई खराबी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में बिजली बोर्ड कार्यालय के पास स्थापित ट्रांसफार्मर में शुक्रवार सुबह जोरदार धमाका हुआ जिससे हनुमानी बाग के आधे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। क्षेत्र में दिनभर बिजली आपूर्ति बंद रही। शाम करीब सवा पांच बजे के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
बिजली बोर्ड कार्यालय के पास स्थापित ट्रांसफार्मर से लेकर हनुमानी बाग क्षेत्र तक की बिजली तारों में जोरदार स्पार्किंग हुई और धमाके हुए उसके बाद से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इस कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां स्कूली बच्चों को नहाने और तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को भी सुबह नहाने के लिए पानी गर्म करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

इसके साथ लोगों को दिनभर घरेलु कामकाज करने में भी बिना बिजली के परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी रेखा देवी, जीवन लता, रमेश कुमार, दिनेश का कहना है कि बिजली गुल रहने से उन्होंने सुबह के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अक्षय सूद का कहना है कि ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई, जिसे ठीक करने के लिए कर्मचारी दिनभर जुटे रहे। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें