फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोगों की पहचान के लिए आशा वर्करों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी है। इनके माध्यम से ही विभाग की सभी योजनाएं और कार्यक्रम जनमानस तक पहुंचाए जाते हैं। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने मंगलवार को कही। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आशा कार्यकर्ताओं के लिए छठे और सातवें मॉड्यूल के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी इसमें मुख्यातिथि रहे। उन्होंने पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यशाला में आशा कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व और कामकाज संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। कैसे एक सौहार्दपूर्ण एवं अच्छे संबंध से लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं पहुंचानी हैं, नवजात शिशु और मां की बीमारियों, कुपोषण की पहचान कैसे करें आदि मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा मरीजों को स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचने में मदद करना, परिवार नियोजन संबंधी जागरूकता लाने के लिए लोगों को परामर्श देना आदि शामिल है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिशु का स्वास्थ्य एवं पोषण, महिला का प्रजनन स्वास्थ्य, नवजात शिशु का स्वास्थ्य और संक्रामक रोगों के बारे में पूर्ण रूप से आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करना है ताकि उपरोक्त रोगों की समय पर पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके। कहा कि जन शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी निर्मला महंत, स्वास्थ्य शिक्षिका ममता, आशा समन्वयक जीवन जिले में नई नियुक्त आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें