फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव खुडीजल को बग्गी में दान दी दो बिस्वा जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रमुख आराध्य देवता खुडीजल के प्रति श्रद्धा और आस्था का एक अद्भुत उदाहरण सामने आया है। बड़ादेओ खुडीजल महाराज को दो लोगों ने अपनी भूमि दान की है। पहले एक व्यक्ति ने एक बीघा जमीन दी और अब मंगलवार को एक व्यक्ति ने दो बिस्वा अपनी जमीन देवता खुडीजल को समर्पित की है। मंगलवार को देवता मंडी महाशिवरात्रि से देवालय लौटते वक्त जब बग्गी गांव पहुंचे तो भीम सिंह ने बग्गी क्षेत्र में दो बिस्वा भूमि दान की। इससे पूर्व 14 फरवरी को जब देवता महाशिवरात्रि के लिए रवाना हुए तो बैहना घासनू में रवि सिंह ने एक बीघा भूमि दान की थी।
विज्ञापन

देवता के कारदार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि पहले एक बीघा भूमि दान और अब दो बिस्वा भूमि भेंट करना मंडी क्षेत्र के लोगों की देवता के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ रहा है।
देवता का जगह-जगह भव्य स्वागत हो रहा है। देवता के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में देवता जब भी मंडी महाशिवरात्रि के लिए आएंगे तो उनके देवरथ को बैहना घासनू में ही तैयार किया जाएगा। देवता के देवलू अशीष कुमार, देवेंद्र सिंह, रूप लाल शर्मा ने कहा कि देवता देवालय की तरफ रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि होली तक देवता देहुरी स्थित अपने देवालय में विराजमान हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें