फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एआई-नई शिक्षा नीति-2020 और प्लेसमेंट की तकनीक जानेंगे प्रशिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला, ऊना और सोलन के अभ्यथीZ लेंगे इन-सर्विस प्रशिक्षण
विज्ञापन

कुल्लू में समग्र शिक्षा के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला हुई आरंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश के आईटीईएस व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय कुल्लू में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 30 मार्च तक प्रशिक्षकों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, मंगलवार को प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू हुआ है। इसमें तीन जिलों शिमला, ऊना और सोलन के 94 व्यावसायिक प्रशिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक और समग्र शिक्षा सह जिला परियोजना अधिकारी डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रधानाचार्य कैडर के डॉ. अमित मेहता ने बताया कि प्रशिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नई शिक्षा नीति-2020, नवाचार पूर्ण शिक्षण प्रथाओं, जॉब फेयर, प्लेसमेंट, इंटर्नशिप तथा एग्जिट सर्वे से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण के महत्व, कौशल शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशिक्षकों की भूमिका, जिम्मेदारियों एवं जवाबदेही पर जानकारी दी जाएगी। साथ ही वेब डवलपमेंट, जावा स्क्रिप्ट, वेबसाइट निर्माण तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व उसके समन्वय विषय पर सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें